ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश में तबादलों के लिये खोले गये बैन की अवधि अब लगभग 10 दिन और बढ़ सकती हैं।

भोपाल। मध्यप्रदेश में तबादलों के लिये खोले गये बैन की अवधि अब लगभग 10 दिन और बढ़ सकती हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आम कर्मचारियों व उनके परिजनों की भावनाओं को देखकर तबादलें अवधि की वृद्धि कर सकते हैं। राज्य के कई मंत्रियों सहित प्रदेशभर के कर्मचारी संगठन भी तबादला अवधि की छूट 25 जून से अब 5 या 10 जुलाई तक चाहते हैं, ताकि जो लोग आवेदन करते से छूट गये है वह पुनः आवेदन कर सकें। सूत्रों के मुताबिक भोपाल में वैसे वल्लभ भवन व विभिन्न मंत्रालयों में तबादला अवधि की छूट बढ़ाये जाने की चर्चा है, लेकिन अभी तक अधिकृत आदेश जारी नहीं हुआ है। ऐसी संभावना है कि देर रात्रि अनूपपुन से आने के बाद मुख्यमंत्री चीफ सेकेट्री से चर्चा कर तबादला अवधि में वृद्धि कर सकते हैं। तबादला अवधि में अभी तक पिछले दिनों दी गई छूट में तबादला चाहने वाले कर्मचारी अभी तक आवेदन नहीं कर सके हैं। जिस कारण कर्मचारियों के लिये यह छूट बढ़ाये जाने की संभावना बनी हुई है। कुल मिलाकर अभी 15-20 हजार कर्मचारी भी वैवाहिक व पारिवारिक व्यस्तताओं के चलते आवेदन करने से वंचित रह गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button