ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

मानसून ने गिराया तापमान 2 दिनों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

रायपुर। प्रदेशभर में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो गया है। मानसून की सक्रियता के साथ ही अब मौसम का मिजाज भी बदल गया है और वातावरण में नमी आ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में लगातार वर्षा के आसार बन रहे हैं।

इसके साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिनों में भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। मानसून की सक्रियता से बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से अब मौसम में भी ठंडक आई है और अधिकतम तापमान में गिरावट आ रही है।

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में बादल छाने के साथ ही हवाएं भी चलीं। बहुत से क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। इसके कारण गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट सिलसिला बना रहेगा।

शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। एआरजी बलरामपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से रविवार को प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब प्रदेशभर में सक्रिय हो गया है।

यहां हुई वर्षा

गरियाबंद 10 सेमी, मनेंद्रगढ़ 9 सेमी, मैनपुर 7 सेमी, सोनहत 5 सेमी वर्षा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब मानसून प्रदेशभर में सक्रिय हो गया है और प्रदेशभर में भारी वर्षा की संभावना है।

Related Articles

Back to top button