ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत का गलत नक्शा शेयर करने पर केंद्रीय मंत्री ने लगाई फटकार, WhatsApp ने मांगी माफी

नई दिल्ली : भारत का गलत नक्शा शेयर करने के मामले में केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप को चेतावनी दी है. मामले पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने व्हाट्सएप को अल्टीमेटम दिया है. केंद्रीय आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार (31 दिसंबर) को व्हाट्सएप से नए साल के जश्न लाइव-स्ट्रीमिंग लिंक में भारत के गलत नक्शे को ठीक करने के लिए कहा था.

केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत में बिजनेस करने वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सही नक्शों का इस्तेमाल करना चाहिए. जिसके बाद कुछ देर में व्हाट्सएप का जवाब भी आ गया और उसने माफी मांगते हुए उसे प्लेटफॉर्म से हटाने की जानकारी दी.

व्हाट्सएप ने मांगी माफी
व्हाट्सएप ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि हमारी इस गलती को पॉइंट आउट करने के लिए आपका शुक्रिया. हमने इस स्ट्रीमिंग को रिमूव कर दिया है और गलती के लिए माफी मांगते हैं. हम भविष्य में इसका ख्याल रखेंगे. बता दें कि व्हाट्सएप ने लाइव स्ट्रीम के ट्वीट में भारत का गलत नक्शा दिखाया था. व्हाट्सएप ने जिस ग्राफिक्स मैप को शेयर किया था, उसमें POK और चीन के दावे वाले कुछ हिस्सों को भारत से अलग दिखाया गया था.

Related Articles

Back to top button