ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

जबलपुर में पंजाब नेशनल बैंक में लगी आग, मची अफरा तफरी

जबलपुर ।  जबलपुर के बड़े फव्‍वारा क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे उस वक्‍त एकाएक भीड़ जुट गई जब सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर पंजाब नेशनल बैंक की फव्‍वारा चौक शाखा में धुएं को उठते देखा। हुआ यूं कि बड़े फव्‍वारा क्षेत्र में सुबह के समय ज्‍यादा भीड़ तो नहीं रहती लेकिन लोगों का आना जाना लगा रहता है। धुुआं उठता देखकर लोग बैंक की ओर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच किसी राहगीर ने अग्निशमन दल को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचेे अग्निशमन दल ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब तक बैंंक के महाप्रबंधक को भी सूचना दी जा चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद बैंक के आसपास रहने वालों ने राहत की सांस ली। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि आसपास बाजार है वह भी कपड़ों का। अगर आग विकराल रूप ले लेती और अग्निशमन दल नहीं पहुंचता तो आग कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लेती।

Related Articles

Back to top button