ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

एंटी भू-माफिया के तहत तीन के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई

मैनपुरी, किशनी,ग्राम पंचायत की जमीन पर कब्जा कर दुकान व मकान का निर्माण करने वालों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है। गांव ऊंचा इस्लामाबाद निवासी पूर्व प्रधान राजेश तिवारी की ओर से शिकायत की गई थी। बताया था कि मुख्य मार्ग पर भू-माफिया गैंग के लीडर अवधेश उर्फ अवधेशानंद हाल निवासी बमहोरा थाना बकेवर इटावा साथी राजकुमार निवासी गांव कुंदरपुर ऊंचा इस्लामाबाद, आशिक निवासी ऊंचा इस्लामाबाद ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर 10 दुकानें बना ली हैं और मकान का निर्माण भी करा लिया है। शिकायत के बाद जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस ने लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की। शनिवार को तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया है।अपराधी भू-माफिया किसी भी कीमत पर बचने नहीं पाएंगे। दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई करने के साथ ही गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। – कमलेश दीक्षित, एसपी मैनपुरीग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध निर्माण पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी। एंटी भू-माफिया के तहत कार्रवाई की गई है। किसी भी कीमत पर सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। – आरएन वर्मा, एसडीएम किशनीरामजी लाल गोस्वामी ब्यूरो प्रमुख

Related Articles

Back to top button