ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

मुरैना हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक हुआ विस्फोट फायरबिग्रेड ने बड़ी मशक्कत से पाया आग पर काबू

मुरेना के न्यू आमपुरा स्थित हॉप इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी में अचानक विस्फोट हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। आग की चपेट में शोरूम में रखी अन्य स्कूटी और बैटरियां भी आ गईं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरे इलाके में धुआं फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक आकलन के अनुसार इस घटना में लगभग आठ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान शोरूम के संचालक महेश राठौर ने बताया कि वे रोज की तरह स्कूटी चार्ज कर रहे थे, जब अचानक बैटरी में विस्फोट हुआ और आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों को भागकर जान बचानी पड़ी। आसपास के दुकानदार और रहवासी भी घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button