ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
खेल

भारत की शेरनियों ने एशिया कप जीतकर रचा इतिहास बांग्लादेश को हराया

महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल भारत ए ने जीत लिया। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते भारत ने 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय महिला टीम की पारी

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान श्वेता सहरावत और उमा चेन्नी के 28 रन की साझेदारी की। इसके बाद कनिका अहूजा के 30 रन और वृंदा दिनेश ने 36 रनों की बदौलत टीम 127 रन तक पहुंची। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून और नाहिदा अख्तर को 2-2 सफलता मिली

बांग्लादेश महिला टीम की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 96 रन बनाकर सिमट गई। भारत की जीत की हीरो श्रेयंका पाटिल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मन्नत कश्यप को 3 और कनिका अहूजा ने 2 विकेट अपने नाम कर लिए।

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा था बांग्लादेश

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होना था। हालांकि बरसात के कारण मैच धुल गया। लीग टेबल में शीर्ष पर रहने के कारण भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं, बांग्लादेश की महिला टीम पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 6 रन से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

Related Articles

Back to top button