ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डा.हितेष वाजपेयी बोले – कमल नाथ और दिग्विजय सिंह हितकारी नहीं, भाजपा मध्यप्रदेश के लिए च्‍यवनप्राश

शहडोल । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. हितेष वाजपेयी ने कहा कि भाजपा विकासपरख राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस सत्तालोलुपता की राजनीति कर रही है। भाजपा प्रदेश के बेहतरी के लिए काम कर रही है। कांग्रेस के दोनों बड़े नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह अपने बच्चों के लिए राजनीति कर रहे हैं। इसके बच्चे इतने काबिल नहीं है कि वे अपने दम पर कुछ कर सकें। कमल नाथ और दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के लिए हितकारी नहीं हैं, जबकि भाजपा च्‍यवनप्राश है। यह बात प्रदेश प्रवक्ता डा.वाजपेयी शहडोल में जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर आयोजित पत्रकारवार्ता में कह रहे थे।

अब तक पार्टी में लगभग 50 हजार नए लोग सदस्यता ले चुके हैं

पत्रकारों से डा.वाजपेयी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा लोगों तक पहुंच रही है। गरीब कल्याण महाअभियान से अवगत करा रही है। जन आशीर्वाद यात्रा में अच्छा जन सर्मथन मिल रहा है और अब तक पार्टी में लगभग 50 हजार नए लोग सदस्यता ले चुके हैं। शहडोल मेंं ब्यौहारी से जनआशीर्वाद यात्रा शुरू होगी, जिसमें बड़े नेता शामिल होंगे और जनता से सीधे मिलेंगे।

इसीलिए प्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है…

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बहुतायत जनता भाजपा को पसंद करती है, इसीलिए प्रदेश में 20 साल से भाजपा की सरकार है। भाजपा के प्रति जनता में विश्वास बढ़ा है और लगातार बढ़ रहा है। कांग्रेस को आड़ेहाथ लेते हुए कहा कहा कि कमल नाथ और दिग्विजिय सिंह अपने बेटों के लिए लड़ रहे हैं, जबकि शहडोल के बेटों के लिए भाजपा लड़ रही है। भाजपा विकास के लिए लड़ रही है और जनआशीर्वाद यात्रा के माध्यम से सभी क्षेत्रों तक पहुंच रही है। भाजपा ईमानदार है, जबकि कमल नाथ और दिग्विजय सिंह कपट की राजनिति कर रहे हैं।

कमल नाथ शिकारपुर से शिकार कर रहे हैं…

डा. वाजपेयी ने कहा की कमल नाथ शिकारपुर से शिकार कर रहे हैं,जबकि भाजपा गरीब कल्याण के लिए जन-जन तक पहुंच रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक जयसिंह मराबी,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी एवं संयाेजक राजेंंद्र भारती,भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, महामंत्री संतोष लोहानी सहित कई पदाधकारी एवं नेतागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button