ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

बृद्धाश्रम मुरेना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग शिविर का आयोजन।

( दिनेश सिंह सिकरवार ) मुरेना। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः वृद्ध आश्रम मुरैना में योग शिविर का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खनिज अधिकारी श्री निर्मल जी एवं जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन जी की एवं योग शिक्षक श्री निरंजन शर्मा एवं मुन्ना भाई की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इसमे रेड क्रॉस सोसाइटी एवं कई सामाजिक संस्थाओं श्रीहरि योग समिति सेवा भारती भारत विकास परिषद माहेश्वरी समाज एवं रोटरी क्लब के प्रतिनिधियों के साथ शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर ओपी शुक्ला डॉ सुधा माहेश्वरी एवं पत्रकार गण वरिष्ठ नागरिक संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वृद्ध आश्रम में निवासरत वृद्धजन एवं नेत्रहीन विद्यालय के बच्चों द्वारा भी योगा एवं पीटी कर योग शिविर में सहभागिता की गई। इस अवसर पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के द्वारा जारी किये गए संदेश का वाचन भी रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अतुल माहेश्वरी द्वारा योग शिविर में किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य भाई अरविंद भदौरिया सत्येंद्र परमार नेत्रहीन विद्यालय के कर्मचारी एवं वृद्ध आश्रम के कर्मचारि गणों के द्वारा कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। 🙏🏼🙏🏼 अतुल महेश्वरी सचिव भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला मुरैना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button