ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

इंदौर से मुरैना आ रही AC बस पलटी पांच बच्चों सहित 12 यात्री घायल।

इंदौर से मुरैना आ रही AC बस आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना का शिकार हो गई है। ग्वालियर के पनिहार स्थित सिमरिया घाटी पर सोमवार सुबह इंदौर से आ रही AC बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस घाटी में 20 फीट गहराई में जाकर गिरी है। किस्मत से हादसे में किसी की जान नहीं गई है, लेकिन 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। उनमें से कुछ की हालत नाजुक है। घटना डीजल बचाने के चक्कर में हुई है। यात्रियों को कांच तोड़कर बस से निकाला और कंधे पर उठाकर 20 से 25 फीट की चढ़ाई कर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। जवान की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई है। इंदौर से मुरैना के बीच चलने वाली एसकेटी बस सर्विस की वीडियो कोच AC बस नंबर MP13 P-5999 रविवार रात को इंदौर के विजय नगर बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर मुरैना के लिए रवाना हुई थी। आगरा-मुम्बई नेशनल हाइवे पर बस फर्राटे भरते हुए सोमवार सुबह 7 बजे ग्वालियर के पनिहार टोल से पहले सिमरिया घाटी तक पहुंच गई थी। यहां घाटी की ढलान से बस नीचे उतर रही थी तो चालक ने डीजल बचाने के चक्कर में बस का इंजन ऑफ कर उसे न्यूटल गियर पर डाल दिया। जिसके बाद बस अनियंत्रित हो गई। बस हाइवे पर लहराते हुए सिमरिया घाटी में 20 फीट गहरी खाई में पलट गई। बस ने दो बार गुलाटें खाई थीं। बस पलटने से बस का दरवाजा जमीन की तरफ था और सवारी उसमें फंसकर रह गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी ग्वालियर व मुरैना के बताए गए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को जयारोग्य हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। दो घायलों की हालत नाजुक है। क्रेन से निकाला यात्रियों के लगेज पुलिस ने क्रेन और JCB मशीन की मदद से खाई मंे पलटी बस में से यात्रियों के लगेज को बाहर निकालकर सुरक्षित किया है। दोपहर तक खाई से बस को बाहर निकाला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button