ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

कलयुगी भतीजे ने बिगाड़ा चाचा का घर चाची को भगा ले गया भाई ने दबाई जमीन कोतवाली पुलिस ने नही की कोई कार्यवाही पीड़ित पहुंचा एसपी आफिस लगाई न्याय की गुहार।

मुरैना में एसपी ऑफिस में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान एक युवक एसपी के कमरे से बाहर निकला और रोने लगा। पूछने पर उसने बताया कि उसकी पत्नी को उसका सगा भतीजा ले गया है। भाई ने उसका मकान और जमीन का हिस्सा नहीं दिया। जब वह पुलिस की मदद लेने कोतवाली थाने में गया तो वहां उसकी सुनवाई नहीं की गई। चारों तरफ से निराश दिव्यांग को जब कोई सहारा नहीं दिखा तो बीते दिन मंगलवार को एसपी की जनसुनवाई में गया और फूट-फूटकर रोने लगा। तहसीलदार सिंह पुत्र पूरन सिंह सिकरवार, शहर के गोपालपुरा में रहता है। वह दोनों पैरों से दिव्यांग है तथा सही तरीके से चल नहीं पाता है। उसकी शादी 2 अप्रैल 2011 में हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी रीता के साथ हंसी-खुशी से जीवन व्यतीत कर रहा था। वह अपने मकान बाल निकेतन रोड पर रह रहा था। उसके साथ उसी मकान में उसके भाई व माता-पिता भी रहते थे। शादी के बाद उसके एक लड़की हुई। जेवरात लेकर गायब हो गई पत्नी तहसीलदार सिंह ने बताया कि वह मजदूरी करता है। एक दिन जब वह मजदूरी करने घर से बाहर गया हुआ था, लौटकर आया तो देखा कि उसकी पत्नी और बच्ची गायब है तथा घर में ताला लटका हुआ है। ताला तोड़कर देखा तो उसके घर में रखे 10 तोले सोने के जेवर लेकर उसकी पत्नी भाग गई थी। उसने अपने भाई खिल्लो सिकरवार से पूछा तो उसने बताया कि उसकी पत्नी मायके की कहकर गई है। जब उसने अपनी पत्नी के मायके में फोन लगाकर पूछा तो सास-ससुर ने बताया कि उनकी बेटी यहां तो नहीं आई। इसके बाद वह कुछ दिनों तक यहां-वहां रिश्तेदारी में जाकर उसका पता लगाता रहा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। उसने देखा कि उसके बड़े भाई खिल्लों का बेटा शिवम घर से गायब है तो उसने अपने भाई से कहा कि शिवम कहां है। इस पर उसका भाई बोला कि वह तो नौकरी करने गया है। एसपी ऑफिस में आवेदन लिये खड़ा दिव्यांग युवक एसपी ऑफिस में आवेदन लिये खड़ा दिव्यांग युवक सोशल मीडिया ने खोला राज एक दिन तहसीलदार सिंह अपने मोबाइल पर फेसबुक देखा रहा था, उसी दौरान उसने अपनी पत्नी को अपने सगे भतीजे शिवम के साथ अशोभनीय स्थिति में देखा। इस पर उसे विश्वास हो गया कि उसका भतीजा ही अपनी सगी चाची अर्थात उसकी पत्नी को भगाकर ले गया है। इस पर उसने अपने भतीजे शिवम को फोन लगाकर कहा कि तुम उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर क्यों ले गए, इस पर शिवम ने उसको फोन पर जमकर भद्दी-गालियां दीं। थाने में नहीं हुई सुनवाई अपने सगे भतीजे द्वारा पत्नी को भगाकर ले जाने की शिकायत लेकर जब वह कोतवाली थाने पहुंचा तो वहां उसकी किसी ने सुनवाई नहीं की। इस पर वह निराश होकर एसपी ऑफिस पहुंचा है। अस्पताल में रहा भर्ती, नहीं आया कोई सुध लेने युवक तहसीलदार सिंह ने बताया कि उसके भाई ने उसे घर से निकाल दिया है। भतीजा उसकी पत्नी व बेटी को ले गया है। वह बीमार रहने लगा तथा अस्पताल में सप्ताह भर तक रहा लेकिन कोई उसे देखने तक नहीं आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button