ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

जुलाई से सभी मंडलों में युवा मतदाता सम्मेलन करेगा भाजयुमो

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को जोड़ने के लिए हर मंडल में युवा मतदाता सम्मेलन करेगा।

यहां 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं को बुलाया जाएगा। उन्हें केंद्र और मध्‍य प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताई जाएंगी। जुलाई से सम्मेलन शुरू होंगे।

मध्‍य प्रदेश में भाजपा की दृष्टि से 57 जिलों के 1070 मंडलों में सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। हर सम्मेलन में जिला स्तर के भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके पहले भाजयुमो ने युवा चौपाल का आयोजन किया था। इसमें सभी युवाओं को बुलाया गया था। इसका आयोजन युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए किया किया गया था।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने कहा कि सभी जिलों और मंडलों में युवा मतदाताओं की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद इन्हें सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। हर मंडल में ऐसे युवाओं की संख्या लगभग दो हजार होने का अनुमान है। चुनाव में इनके माध्यम से उनके पूरे परिवार को साधने की कोशिश है।

Related Articles

Back to top button