ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
टेक्नोलॉजी

Twitter ने रोलआउट किया Edit Button

Twitter ने Edit Button रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बटन की मदद से आप अपने ट्वीट को एडिट कर सकेंगे। दरअसल, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में फीचर लॉन्च करने के कुछ दिनों बाद, ट्विटर धीरे-धीरे संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने पेड सब्सक्राइबर्स के लिए एडिट बटन उपलब्ध करा रहा है। एक आधिकारिक ट्वीट में, ट्विटर ने घोषणा की कि वह अमेरिका में एडिट ट्वीट टेस्ट का विस्तार कर रहा है, जो वर्तमान में ट्विटर ब्लू मेंबर्स तक सीमित है।

ट्विटर यूजर्स ने सालों से अपने ट्वीट्स को पब्लिश करने के बाद एडिट करने की क्षमता की मांग कर रहे थे, ज्यादातर टाइपो जैसी गलतियों को ठीक करने के लिए। हालांकि, ट्विटर और उसके ऑब्जर्वर ने इस बात पर बहस की है कि क्या ट्वीट्स को एडिट करने की अनुमति देने से गलत सूचना के प्रसार जैसे हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं।

ट्विटर ने सितंबर में कहा था कि ट्विटर ब्लू के लिए प्रति माह $4.99 (लगभग 410 रुपये) का भुगतान करने वाले ग्राहक ट्वीट पब्लिश होने के 30 मिनट के भीतर अपने ट्वीट्स को “कुछ बार” एडिट करने में सक्षम होंगे। वर्तमान में उनके पास एक ऐसे फीचर तक पहुंच है जो ट्वीट को एक मिनट तक होल्ड रखता है, जिससे यूजर ट्वीट का रिव्यू कर सकते हैं और पोस्ट पब्लिश होने से पहले इसे “undo” कर सकते हैं।

एडिट ट्वीट्स में एक आइकन और टाइमस्टैम्प भी दिखाई देगा, जो बताएगा कि पोस्ट को अंतिम बार कब एडिट किया गया था। यूजर एडिट डिस्ट्री और पोस्ट के पिछले वर्जन को देखने के लिए एडिट ट्वीट के लेबल पर क्लिक भी कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button