ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
देश

बैंक कर्मचारी ने लगाई फांसी सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी की धमकियों से परेशान

भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में स्थित कैलाश नगर निवासी 30 वर्षीय हिमांशु पुत्र महेंद्र सोनी ने शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे अपने घर में फांसी लगा ली। वह आइसीआइसीआइ बैंक में काम करता था। उसका दो साल का बच्चा भी है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी, सास, ससुर और मामा ससुर को बताया है। लिखा है कि पत्नी आए दिन उसकी शिकायत करने थाने चली जाती है। वह मुझे और मेरे माता-पिता को जेल भिजवाने की धमकी भी देती रहती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्‍टमार्टम के बाद शव मृतक के स्‍वजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिमांशु का अपनी पत्‍नी से शुक्रवार को भी विवाद हुआ था। दोनों की शादी वर्ष 2020 में हुई थी। पत्‍नी का आरोप है कि हिमांशु को सट्टा खेलने की लत थी, जिसमें वह काफी पैसा हार गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में युवक की मौत

उधर, गुनगा थाना इलाके में कार की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। टक्कर मारने वाली कार और चालक का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय सौरभ नागर खजूरी सड़क निवासी था। गुरुवार को वह गुनगा में रहने वाली अपनी मौसी के घर गया था। शाम के समय वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान ग्राम रतुआ के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सौरभ गंभीर घायल हो गया था। एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात सौरभ की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button