ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

दुर्ग में पूर्व मंत्री बृजमोहन के रिश्तेदार के घर करोड़ों की चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गोवा से हिरासत में लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन किलो सोना, 15 किलो चांदी समेत छह लाख नगद मिलकर तीन करोड़ की रिकवरी कर ली गई है आरोपियों ने चार अन्य घरों में एक करोड़ से ज्यादा की चोरी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस इस मामले में जल्द खुलासा करेगी।

पुलिस से मिली जानाकारी के अनुसार चोर गिरोह का मास्टर माइंड नागपुर में चोरी मामले में 12 साल जेल की सजा काटने के बाद बाहर आया और फिर से अपना गैंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। मास्टर माइंड साल 2015 में चरोदा स्थित यूनियन बैंक में डकैती में शामिल था। इस मामले में पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

पद्मनाभपुर थाना इलाके में सात फरवरी को आदर्श नगर के पंकज राठी के घर का ताला तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी हुई थी। पंकज राठी पेशे से सिविल कांट्रेक्टर और पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। जो अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। वहां से वापस आए तो पता चला कि चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने यहां से दो किलो सोना, 15 किलो चांदी समेत 10 लाख की नगदी चोरी हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगलाना शुरू किए। जिसमें मास्टर माइंड का फुटेज सामने आया था। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।

 

Related Articles

Back to top button