ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

बालासोर रेल हादसा तीसरे दिन बहाल हुए ट्रैक, यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू।

बालासोर. ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए रेल हादसे के बाद स्थिति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और वहां पहले रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे फिर ट्रैक पर फैले मलबे को हटाकर फिर से इस रूट से सेवा बहाल कर दी गई। कल देर रात इस ट्रैक से ट्रेनों का परिचालन भी शुरू कर दिया गया। बालासोर जिले में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पिछले हफ्ते शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रैक पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी इस हादसे की चपेट में आ गई। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना का कहना है कि इस हादसे में अब तक 275 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारतीय रेलवे की ओर से कल रविवार को बालासोर हादसे की सीबीआई से जांच की सिफारिश की गई है. इस सिफारिश से कुछ घंटे पहले रेल मंत्री ने कहा था कि हमें रेल हादसे की वजह का पता चल गया है और जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है. रेलवे ने हादसे के बारे में कल रविवार को कहा कि हादसे की शिकार हुई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ओवरस्पीड नहीं थी और निर्धारित स्पीड से ही चल रही थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button