ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
ग्वालियरटेक्नोलॉजीदेशमध्यप्रदेशमनोरंजनराज्यविदेशव्यापार

PFI Crackdown: आतंकी गुटों में शामिल होने के लिए युवाओं को उकसा रहा PFI, NIA ने जारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली। PFI का भंडाफोड़ करने वाली NIA की कार्रवाई को ‘आपरेशन आक्टोपस’ नाम दिया गया। इसके तह 22 सितंबर को NIA ने 11 राज्यों में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 106 PFI सदस्यों को गिरफ्तार किया गया । यह छापेमारी NIA, ED व राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई थी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency, NIA) ने इस मामले में अपनी रिपोर्ट जारी की जिसमें  दावा किया है कि इस्लामिक आतंकी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के देशभर में फैले आफिस पर छापेमारी की गई। इस दौरान जब्त कागजातों से आपत्तिजनक सामग्री मिली है।

NIA की विशेष अदालत के समक्ष पेश की गई रिमांड रिपोर्ट में 10 लोगों की हिरासत की मांग की गई है। एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया कि कट्टर इस्लामिक संगठन ने युवाओं को आतंकी गुट में शामिल होने के लिए भड़काया। इन आतंकी गुटों में लश्कर-ए-तैयबा ( Lashkar-e-Taiba) और इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया (ISIS) भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने जारी किया था अलर्ट

महाराष्ट्र में इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट ने अलर्ट जारी किया था जिसके मुताबिक पापुलर फ्रंट आफ इंडिया एक ट्रेनिंग प्रोग्राम चल रहा है। जिसके लिए औरंगाबाद और जालना में इस संगठन में सदस्‍यों की भर्ती की जा रही है।

NIA ने की केरल में की सबसे अधिक गिरफ्तारी 

 इस छापेमारी के दौरान सबसे अधिक गिरफ्तारियां केरल में की गई। यहां 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक में 20-20, तमिलनाडु में 10, असम में 9, उत्तर प्रदेश में 8, आंध्र प्रदेश में 5, मध्य प्रदेश में 4, पुडुचेरी और दिल्ली में तीन-तीन और राजस्थान में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button