ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन पर Sunny Deol ने किया रिएक्ट कहा- सिर्फ वे ही इस सीन को कर सकते हैं

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए है। ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सनी देओल, ‘गदर 2’ का जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर ने अपने पिता धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर रिएक्ट किया है। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म के इस किसिंग सीन पर हेमा मालिनी और जावेद अख्तर भी अपने रिएक्शन दे चुके हैं। अब सनी देओल ने भी प्रतिक्रिया दी है।

“मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं”

दरअसल, सनी देओल ने कहा, “मेरे पिता कुछ भी कर सकते हैं और मैं कहूंगा कि वे एक मात्र ऐसे एक्टर हैं, जो इस सीन को कर सकते हैं। मैंने इसे नहीं देखा, मैंने इसके बारे में सुना है। मैंने फिल्म नहीं देखी है। फिल्में इतनी नहीं देखता हूं मैं। मैं खुद की पिक्चर कई बार नहीं देखता।” सनी देओल से ये पूछा गया कि क्या उन्होंने इस सीन को लेकर धर्मेंद्र से बात की थी। इस पर एक्टर कहते हैं, “नहीं, मेरा मतलब है कि मैं अपने पिता से इस बारे में कैसे बात कर सकता हूं। वह एक पर्सनैलिटी है, जो कुछ भी कैरी कर सकते हैं। वो अपनी विनम्रता, ईमानदारी के कारण।”

धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन

बता दें कि ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म की कहानी धर्मेंद्र और शबाना आजमी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों एक-दूसरे से एक जमाने में प्यार करते थे, लेकिन बिछड़ जाते हैं। वहीं, सालों बाद किस्मत उन्हें एक बार फिर मिलाती है, जब उनके पोते और पोती एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, शबाना आजमी की पोती रानी चटर्जी के रोल में दिखाई दी हैं। वहीं, रणवीर सिंह धर्मेंद्र के पोते रॉकी रंधावा के किरदार में नजर आए हैं।

Related Articles

Back to top button