ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मध्यप्रदेश

भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट

भोपाल। भोपाल के जेपी अस्पताल में स्टेट आफ आर्ट (अत्याधुनिक सुविधाओं वाला) कार्डियोलाजी सेंटर बनाया जाएगा। इसका संचालन पीपीपी से कराने की तैयारी है। इसके अलावा सभी जिला अस्पतालों में कार्डियक यूनिट बनाई जाएगी। यहां ईसीजी, ईको और टीएमटी की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मो़ सुलेमान की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई अधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

जेपी प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जहां कार्डियोलाजी सेंटर बनाया जा रहा है। यहां ओपीडी के अलावा एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, कार्डियक सर्जरी और वाल्व बदलने की सुविधा रहेगी। इसी वर्ष यह केंद्र शुरू करने की योजना है। जेपी अस्पताल परिसर में बनाए जा रहे 200 बिस्तर के नए अस्पताल में कार्डियोलाजी यूनिट बनाई जाएगी।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा एम्स, हमीदिया अस्पताल, भोपाल के अलावा कुछ मेडिकल कालेजों में ही है। भोपाल में यह केंद्र बनने से प्रदेश भर के हृदय रोगियों के उपचार की सुविधा हो जाएगी। अभी यह निर्णय लिया जाना है कि सेंटर का संचालन पीपीपी से कराया जाता है तो मशीनें सरकार उपलब्ध कराएगी या निजी कंपनी। इस केंद्र के लिए कार्डियोलाजिस्ट, कार्डियक सर्जन समेत विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

हृदय संबंधी बीमारियों की जल्दी पहचान और उपचार के लिए सभी जिला अस्पतालों में ईसीजी, ईको, ट्रेडमिल टेस्ट (टीएमटी) की सुविधा निश्शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। अभी ईसीजी छोड़कर किसी जिला अस्पताल में बाकी सुविधाएं नहीं हैं। निजी अस्पतालों में ईको और टीएमटी के लगभग तीन-तीन हजार रुपये लगते हैं। इसी तरह से एंजियोग्राफी 12 हजार से 15 हजार रुपये और एंजियोप्लास्टी एवं दिल की बायपास सर्जरी डेढ़-डेढ़ लाख में होती है।

जीवन शैली बदलने से गैर संचारी रोग (एनसीडी) बढ़ रहे हैं। हृदय की बीमारियां भी तेजी से बढ़ी हैं, इसलिए सभी जिला अस्पतालों में जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा जेपी अस्पताल में अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर बनाया जाएगा।

डा. सुदाम खाड़े, स्वास्थ्य आयुक्त।

Related Articles

Back to top button