ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

भिंड के गोहद चौराहे के अंतर्गत बीती रात अज्ञात कार सवार लोगों ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मामूली कहासुनी में मारी गोली मौत

दिलीप सिंह का पुरा में रविवार रात 9:30 बजे की घटना सड़क पार कर रहे कार सवारों को टोका तो युवक की गोली मारकर हत्या, फिर भाग गए भास्कर संवाददाता | गोहद गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के दिलीप सिंह का पुरा डांग में रविवार की रात को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त युक्क अपने ही गांव में सड़क क्रॉस कर रहा था। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे 24 वर्षीय गौरव पुत्र लायक सिंह गुर्जर निवासी दिलीप सिंह का पुरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गौरव गांव में ही शादी समारोह से निकलकर सड़क क्रॉस कर रहा था, तभी एक कार आई। बताया गया है कि कार सवार लोगों से गौरव का मुंहवाद हुआ। मुंहवाद के दौरान ही कार सवार लोगों ने गौरव को गोली मार दी, जो कि उनके पेट में लगी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा। हमलावर वारदात के बाद तुरंत भाग गए। परिजन और गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में सड़क क्रॉस करते समय कार सवारों को टोकने पर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि आरोपियों की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button