ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत के पास नहीं है कोई वाहन, पांच साल में पत्नी की बढ़ी संपत्ति

बदनावर। विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे इंदौर निवासी पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ प्रस्तुत शपथ पत्र के अनुसार उनकी स्वयं की चल संपत्ति से उनकी धर्मपत्नी की संपत्ति काफी अधिक दर्शाई गई है।

शेखावत ने अपनी चल संपत्ति 47 लाख 61 हजार 183 रुपये बताई है जबकि पत्नी गुलाब कुंवर की संपत्ति 60 लाख 73 हजार 457 रुपये बताई है। इसी तरह स्वयं की अचल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 40 हजार रुपये एवं पत्नी की दो करोड़ 80 लाख रुपये होने का उल्लेख किया है। 74 वर्षीय शेखावत एमए एलएलबी होकर उनका कोई आश्रित नहीं है।

आपराधिक प्रकरण का भी उल्लेख

शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरणों का उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय भोपाल द्वारा विशेष न्यायाधीश (सांसद-विधायक) भोपाल के समक्ष अपेक्स बैंक की ऋण वसूली के लिए किए गए एक मुश्त समझौते में हानि पहुंचाने के बारे में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) डी, 13 (2) एवं भारतीय दंड विधान की धारा 420 एवं 170 बी का प्रकरण लंबित है।

इसके अतिरिक्त उनके पास जेवरात के रूप में 120 ग्राम सोना है, जिसकी वर्तमान कीमत छह लाख 24 हजार रुपये बताई है। कुल मिलाकर 47 लाख 6143 रुपये की चल संपत्ति है जबकि अचल संपत्ति के रूप में राजस्थान में सीकर जिले में ग्राम त्रिलोकपुरा तहसील दाता रामगढ़ में 3.128 एकड़ भूमि उनके नाम से है जिसकी वर्तमान कीमत एक करोड़ 60 लाख रुपये आंकी गई है। उनके पास पांच लाख 60 हजार रुपये का घर का सामान एवं 40 हजार रुपये की रिवाल्वर है। इस प्रकार उनके पास कुल अचल संपत्ति दो करोड़ एक लाख 40 हजार रुपये की बताई गई है।

पत्नी के पास अधिक संपत्ति

हालांकि शेखावत की तुलना में उनकी धर्मपत्नी गुलाब कुंवर शेखावत के पास अधिक चल-अचल संपत्ति का शपथ पत्र में उल्लेख किया गया है। इसके अनुसार उनके पास तीन लाख 15 हजार नकद एवं एक किलो 100 ग्राम सोने के जेवरात एवं 35 हजार रुपये कीमत की 500 ग्राम चांदी की रकम है। पत्नी के पास 2018 में भी इतने ही वजन की सोने व चांदी की रकम थी। इसमें पांच साल में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

पत्नी के नाम से आरएनटी मार्ग इंदौर में भूखंड संयुक्त संपत्ति का एक बटा तीन हिस्सा है। जिसका वर्तमान बाजार मूल्य दो करोड़ 81 लाख रुपये अनुमानित है। स्वयं शेखावत के नाम से 36 एचआइजी कालोनी में नीलगिरी अपार्टमेंट में फ्लैट भी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 51 लाख 40 हजार रुपये है। इस प्रकार पत्नी के नाम दो करोड़ 80 लाख रुपये की अचल संपत्ति है।

Related Articles

Back to top button