ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

दिल्ली: पहलवान आर-पार की लड़ाई के मूड में, गंगा में बहाएंगे मेडल, इंडिया गेट पर करेंगे आमरण अनशन।

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ (डबलूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे पहलवान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गये हैं. आंदोलन में शामिल सभी पहलवानों ने ऐलान किया है कि वो आज शाम 6 बजे हरिद्वार जाकर अपने मेडल गंगा नदी में बहा देंगे. इसके बाद वो इंडिया गेट पर आमरण अनशन करेंगे. ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने ट्वीट पर इस बारे में जानकारी दी. बता दें 28 मई को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से इनका सामान हटाकर धरना खत्म करवा दिया था. साथ ही वहां दुबारा बैठने नहीं देने की बात कही थी. पदक विजेता पहलवानों के खिलाफ दंगा भड़काने जैसी कई धाराओं में केस भी दर्ज किया गया है.कई दिनों से चल रहा विरोधमहिला खिलाडिय़ों के कथित यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ (डबलूएफआई) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवान 23 अप्रैल से धरने पर बैठे थे. सरकार ने इस मामले में जांच के लिए समिति भी बनाई, लेकिन ना तो समिति की रिपोर्ट आई और ना ही बृजभूषण सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई. प्रदर्शनकारी पहलवानों ने बृजभूषण पर एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीडऩ के आरोप लगाए हैं. ये बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button