ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं ये टीवी एक्ट्रेस

टीवी की अभिनेत्रियां लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अदाकारी से लेकर लाइफस्टाइल तक, हर एक चीज में बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देती हैं। यह तो सभी जानते हैं कि बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्टिंग के साथ-साथ बिजनेस भी करती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिजनेस के मामले में भी टीवी एक्ट्रेस पीछे नहीं हैं। टीवी की मशहूर बहुएं अदाकारी के साथ-साथ अपना साइड बिजनेस भी करती हैं, जिसके जरिए वह लाखों-करोड़ों की कमाई करती हैं। चलिए जानते हैं उन टीवी बहुओं के बारे में, जो बिजनेस से मोटी रकम कमाती हैं।

रूपाली गांगुली

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है ‘अनुपमा’ यानी रूपाली गांगुली का। रूपाली आज ‘अनुपमा’ के रूप में घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। सीरियल में उन्होंने कम पढ़ी लिखी महिला का किरदार निभाया है, जिन्होंने परिवार की कैद से निकलकर अनुज कपाड़िया के साथ बिजनेस में हाथ आजमाया था। ठीक उसी तरह रियल लाइफ में भी रूपाली अपना बिजनेस संभालती हैं। दरअसल वह अपने पिता की एक विज्ञापन एजेंसी चलाती हैं।

मौनी रॉय

इस लिस्ट में अगला नाम आता है मौनी रॉय का। टीवी की ‘नागिन’ बनकर मोनी रॉय ने अपनी पहचान बनाई थी, जिसके बाद कई सीरियल्स में वह नजर आईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अब वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। मौनी अपने पति के साथ ‘अल्टीमेट गुरुज’ नाम से एक एजुकेशन एप चलाती हैं।

आशका गोराडिया

इस लिस्ट में ‘कुसुम’ सीरियल से फेमस हुईं आशका गोराडिया भी शामिल हैं। उन्होंने ‘कुसुम’ और ‘सिंदूर तेरे नाम’ का जैसे सीरियल में सीधी-सादी बहू का किरदार निभाया था। असल जिंदगी में वह अपना कॉस्मेटिक ब्रांड चलाती हैं, जो अब दुनिया भर में मशहूर हो चुका है। आशका ने अब अभिनय की दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली है और वह अपने बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं।

संजीदा शेख

टीवी की मशहूर अभिनेत्री संजीदा शेख भी बिजनेसवुमन हैं। वह ‘कयामत’, ‘इश्क का रंग सफेद’ जैसे कई सीरियल्स से अपनी पहचान बना चुकी हैं। बिजनेस की बात करें तो टीवी की प्यारी बहू अपना एक सैलून चलाती हैं, जिसके जरिए वह मोटी कमाई करती हैं

रक्षंदा खान

इस लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस रक्षंदा खान का नाम भी शामिल है। रक्षंदा ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’, ‘तेरे बिना जिया जाए ना’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्टिंग के साथ रक्षंदा बिजनेस भी करती हैं। वह अपनी एक मैनेजमेंट कंपनी चलाती हैं, जिसके जरिए उनकी मोटी कमाई होती है।

 

Related Articles

Back to top button