ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मुख्य समाचार

खंडवा में दिग्विजय बोले- CM शिवराज के पास कहां से आई 9 करोड़ की संपत्ति, मुझे कहते हैं बंटाधार, खुद 18 साल का हिसाब नहीं देते ।

खंडवा में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में बेइंतहां भ्रष्टाचार फैला हुआ है। हाल यह हैं कि जनपद के सब इंजीनियर से लेकर सीएम तक 8 जगहों पर पैसा बंटता है। उन्होंने 5 साल पहले निकाली अपनी नर्मदा सेवा यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं जब सीएम के गांव जैत पहुंचा था, तो सड़कें और गांव डंपरों से पटे हुए थे। दिग्गी ने आरोप लगाया कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने शपथपत्र में 9 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी, आखिर उन्होंने इतनी संपत्ति कहां से अर्जित की। बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लादेंगे देशद्रोह का केस दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार बनेगी तो बीजेपी और बजरंग दल के लोगें पर देशद्रोह के केस दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि ऐसे लोग जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम किया है, उन पर यह कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के मामले की पोल खोली जाएगी। यह भी पढ़ें इंदौर में तालिबान जैसी हरकत करने वाले 6 आरोपियों में 3 जेल और 3 पुलिस रिमांड में, लव ट्रैप का पर्चा बांटने वाले भी 5 पकड़ाए मुझे कहते हैं बंटाधार, अपना नहीं देते हिसाब पत्रकार वार्ता में दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले मुझे मिस्टर बंटाधार कहते हैं, लेकिन अपने 18 सालों का कोई हिसाब नहीं देते, इनके लोग ठेकेदार बने हुए हैं। ऐसी कोई योजना नहीं बची जो बंटाधार की भेंट न चढ़ी हो। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करने वाले केवल अपनी आय बढ़ा रहे हैं। बीजेपी हमारे 15 महीने का हिसाब मांगती है, मैं तो उन्हें चैलेंज करता हूं कि शिवराज सिंह अपने कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखें। पीएम मोदी पर भी किया कटाक्ष यहां संसद के उद्घाटन को लेकर पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए संसद का उद्घाटन कर रहे हैं, उनकी फोटो की फ्रेम इस प्रकार बनती है कि कोई दूसरा नेता नजर ही नहीं आता। उन्होंने कहा संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना उनका अपमान है। भारत की राष्ट्रपति झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती हैं, लेकिन दिल्ली में मौजूद होते हुए संसद का उद्घाटन नहीं कर सकतीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button