ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मनोरंजन

गंदी बात सीरीज एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने गुपचुप तरीके से किया निकाह कबूला इस्लाम

‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार सुर्खियां बटोरने की वजह उनका कोई प्रोजेक्ट नहीं बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है। दरअसल गहना वशिष्ठ ने फैजान अंसारी से शादी कर ली है। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। गहना पिछले काफी समय से फैजान अंसारी के साथ रिलेशन में थीं। अब उन्होंने निकाह कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपनी शादी को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

गुपचुप तरीके से किया गहना ने निकाह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गहना ने इस्लामिक रीति-रिवाज से फैजान से शादी की है। गहना का नाम एक बार पहले भी काफी चर्चा में रहा था। गहना, राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट बनाने वाले मामले में शामिल थीं। वे इस वक्त बेल पर हैं। वहीं गहना के पति फैजान अंसारी की बात करें तो वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और एक एक्टर भी हैं। फैजान को हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के रियलिटी शो डेट बाजी में देखा गया था। दरअसल गहना को शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के अश्लील कंटेंट वाली फिल्मों को शूट करने और उन्हें प्रसारित करने के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

विवादों में शामिल रही हैं गहना

गहना ने राज कुंद्रा का समर्थन किया था। गहना ने राज कुंद्रा के एप के लिए बनाई गई तीन फिल्मों में भी काम किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि कामुक कंटेट अश्लील फिल्मों से अलग था। बता दें गहना का असली नाम वंदना तिवारी है। उन्हें पाॅर्न रैकेट केस में 2021 में गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन पर तीन अन्य पुरुषों के साथ मिलकर गैंगरेप के भी आरोप हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि गहना और तीन अन्य लोगों ने मिलकर उसे जबरन पाॅर्न फिल्म शूट करने को लेकर मजबूर किया था। बात में सफाई देते हुए गहना ने कहा था कि बोल्ड और इरॉटिक फिल्में पाॅर्न का हिस्सा नहीं होती हैं।

Related Articles

Back to top button