ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
धार्मिक

इन राशियों के लोगों की होती है रहस्यमयी पर्सनालिटी ऐसा होता है स्वभाव

ज्योतिष शास्त्रों में राशि का काफी महत्व है। हर इंसान का स्वभाव उसकी राशि से संबंधित होता है। जातक की कुंडली में राशि का आकलन कर व्यक्ति के जीवन में उसकी सफलता और असफलता का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां के जातक सबसे अधिक रहस्यमयी होते हैं। इस आर्टिकल में हम इन राशियों के बारे में जानते हैं।

कर्क

इस राशि के जातक संवेदनशील और भावनात्मक होते हैं । ये दूसरों के जीवन से बहुत मतलब रखते हैं। इनका स्वभाव काफी रहस्यमयी होता है। इन्हें आसानी से नहीं समझा जा सकता। कर्क राशि के जातक अपनी भावनाएं छुपाने में हमेशा आगे रहते हैं। यह आसपास के लोगों को देखकर वैसे ही भावना बना लेते हैं, जिससे हर कोई इनकी ओर आसानी से आकर्षित हो जाता है।

कन्या

इस राशि के जातक विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। इन्हें हंसी-मजाक करना पसंद है। यह मजाक करते हैं , तो उसे सहने की भी क्षमता रखते हैं। कन्या राशि के जातक सच्चे दोस्त साबित होते हैं और दोस्ती निभाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार लोग इन्हें समझने में गलतियां कर देते हैं। इस राशि के लोग साधारण तरीके से रहना पसंद करते हैं और अपनी भावनाओं या समस्याओं को हर किसी के सामने बयां नहीं करते हैं।

वृश्चिक

इस राशि के जातकों को आमतौर पर हल्के में नहीं लिया जा सकता है। इनका दिल और आंखें अलग-अलग बातें करते हैं। यह कोई भी बात कहने से पहले कई दफा सोचते हैं। ये अपनी शर्तों पर जीवन जीना पसंद करते हैं। वृश्चिक राशि के लोग भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये बहुत वफादार दोस्त हो सकते हैं। और उसी समय में, ये बहुत खतरनाक दुश्मन बनने की क्षमता रखते हैं।

कुंभ

इस राशि के जातक कठोर स्वभाव के होते हैं और ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते हैं। इसी कारण ये न्यायप्रिय होते हैं। ये अपने विचार और बातों को हमेशा छिपाकर रखते हैं। कुंभ राशि के लोग आत्मविश्वासी होते हैं और हर चीज को चुनौती देते हैं। ऐसे में आसपास के लोगों के लिए इस राशि के लोगों को जानने की जिज्ञासा पैदा होती है। इनका वैवाहिक जीवन बहुत सामान्य होता है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।

Related Articles

Back to top button