ब्रेकिंग
खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां
मध्यप्रदेश

सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज जा रही बस होलीपुरा में पलटी, 25 यात्री घायल

सीहोर ।   जिले के बुदनी नगर में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे बस में सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह 9 बजे के आसपास हुआ। यात्री बस सिवनी मालवा से नसरुल्लागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान बुधनी के होलीपुरा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए भागे और यात्रियों को जैसे-तैसे बसों से निकाला गया। जानकारी के अनुसार जिले के बुदनी एवं सलकनपुर के बीच होलीपुरा के पास अंधी रफ्तार से आ रही सुशील ट्रैवल्‍स की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई एवं उसके बाद पलट गई। बस में 25-30 यात्री सवार थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को बुदनी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुशील ट्रैवल्‍स की यह बस शिवपुर से नसरूल्लागंज के बीच में चलती है। बस शिवपुर से रवाना होकर नसरूल्लागंज जा रही थी, तभी होलीपुरा-ऊंचाखेड़ा के बीच बस अनियंत्रित हुई एवं सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही होशंगाबाद, बुदनी, वर्धमान सहित अन्य जगहों से एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। बुदनी पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं घायलों को एंबुलेंस से भिजवाते हुए बुदनी अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना नहीं थी। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुदनी थाना प्रभारी विकास खिची ने बताया कि होलीपुरा-ऊंचाखेड़ा के बीच में सुशील ट्रैवल्‍स की बस पलटी है। मौके पर जाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

Related Articles

Back to top button