ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

चक्कर खाकर तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में कराया भर्ती।

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है. उनको दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से सत्येंद्र जैन गिर गए थे. इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी. बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है. जेल सूत्रों के मुताबिक, सत्येंद्र जैन तिहाड़ के जेल नंबर-7 में बंद हैं. वह आज सुबह 6 बजे बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. उनके गिरने की आवाज सुनकर सुरक्षाकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे और उनको आनन-फानन में दीन दयाल अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. एहतियात के तौर पर उनके सारे टेस्ट करवाए जाएंगे. सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होनी है. स्पाइन में प्रॉबलम की वजह से वो कमर में बेल्ट पहनते हैं. इससे पहले बीती 22 मई को भी सत्येंद्र जैन जेल के बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे. तब उनको सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि जेल में सत्येंद्र जैन का 35 किलोग्राम वजन घट गया है. इसका सबसे बड़ा कारण यह भी है कि सत्येंद्र जैन, जैन धर्म को मानते हैं. जैन धर्म में मंदिर जाए बिना पका हुआ खाना नहीं ले सकते हैं. इसी जह से वह जेल में केवल कच्ची सब्जियां, फल और ड्राई फ्रूट्स खा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button