ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को वापस लेने का मन बना रहीं

मेटा प्लेटफॉर्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग अब कर्मचारियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं कि वे ऑफिस पहुंचकर सहकर्मियों के साथ व्यक्तिगत रूप से मिलकर काम करने के अधिक अवसर खोजें।

मेटा नवीनतम हाई-प्रोफाइल कंपनी है जो उदार वर्क-फ्रॉम-होम नीतियों को वापस लेने का मन बना रही है। कंपनी 2023 में अपने कर्मचारियों को दफ्तर वापस बुलाने की तैयारी कर रही है। अमेजन, स्टारबक्स और वॉल्ट डिज्नी जैसी कंपनियां भी वर्क फ्रॉम की नीति को वापस लेना चाहती है।

कंपनियों के मन में वर्क फ्रॉम होम समाप्त करने की धारणा ऐसे समय में आई है जब महामारी के बाद के वर्षों में अमेरिका में ऑफिस पहुंचकर काम करने वालों की संख्या 50% तक पहुंच हुई। जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के जेमी डिमोन जैसे सीईओ अब वर्क फ्रॉम होम को अस्वीकार कर रहे हैं। डिमोन ने हाल ही में कहा कि घर से काम करना प्रबंधकों या युवा कर्मचारियों के लिए अच्छा नहीं है।

इस साल की रिटर्न-टू-ऑफिस नीतियां गोल्डमैन सैक्स ग्रुप इंक, मॉर्गन स्टेनली, एपल और पेलोटन इंटरएक्टिव इंक जैसी कंपनियों के 2022 के उस कदम से प्रेरित हैं जब इन्होने अपने कर्मियों को हफ्ते में कम से कम तीन दिन दफ्तर से काम करने को कहा था।

माना जा रहा है कि इन कंपनियों ने कर्मियों को व्यक्तिगत रूप से काम को बढ़ावा देने के लिए वर्क फ्रॉम होम को समाप्त करने का फैसला किया है।

 

Related Articles

Back to top button