ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

छात्रा ने द केरल स्टोरी फिल्म देखकर लव जिहाद के खिलाफ उठाई आवाज आरोपित गिरफ्तार

 इंदौर । फिल्म द केरल स्टोरी देखकर छात्रा ने लव जिहाद के खिलाफ अवाज उठाई। मतांतरण का दबाव बना रहे मुस्लिम युवक मोहम्मद फैजान को गिरफ्तार करवाया। आरोपित चार साल से शोषण कर रहा था। छात्रा तीन दिन पूर्व ही फिल्म देख कर आई थी। फैजान से हिंदू युवतियों के साथ हुए शोषण की चर्चा की तो भड़क गया।

खजराना थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मोहम्मद फैजान खान निवासी हारून कालोनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। नंदानगर क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा से फैजान की चार साल पूर्व कोचिंग क्लास में मुलाकात हुई थी। उसने पहले छात्रा से दोस्ती की और फोन पर बातचीत करने लगा। उसने छात्रा का ब्रेनवाश कर खजराना क्षेत्र में रहने बुला लिया। शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन बाद छात्रा से कहा कि तुम इस्लाम कुबूल कर लो। छात्रा ने मना कर दिया।

फिल्म में देखा युवतियों का शोषण

17 मई को वह छात्रा के पास रुका और जल्दी उठ गया। उससे कहा कि तू कब धर्म बदलेगी। फिर मारपीट कर चला गया। छात्रा बदनामी के डर से असहाय महसूस कर रही थी। उसने पहले भी फैजान से लड़ने की कोशिश की, लेकिन चुप रही। घटना के तीन दिन पूर्व वह फैजान के साथ फिल्म द केरल स्टोरी देखने गई। हिंदू युवतियों के साथ हुए शोषण की घटना देखी तो फैजान से उसी वक्त कहा कि हिंदू युवतियों के साथ ऐसा क्यों हुआ।

फैजान ने मारपीट की तो थाने पहुंच गई

टीआइ दिनेश वर्मा के मुताबिक, उस वक्त फैजान ने चुप कर दिया, लेकिन छात्रा ने उसी वक्त ठान लिया कि अब मतांतरण की जिद की तो उसके खिलाफ आवाज उठाएगी। 18 मई को जैसे ही फैजान ने मारपीट की तो छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरी घटना बता दी। टीआइ के मुताबिक, फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसका कोर्ट से जेल वारंट भी बन गया।

Related Articles

Back to top button