ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग की सहायक यंत्री निकली करोड़पति।

भोपाल. एमपी पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन की प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा करोड़पति निकली. इस बात का खुलासा आज लोकायुक्त टीम द्वारा भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलिखिरिया स्थित आवास व फार्म हाउस पर मारे गए छापे में हुआ है. छापे में जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि 13 साल की सर्विस में हेमा मीणा ने 332 प्रतिशत अतिरिक्त प्रापर्टी बनाई है. भोपाल लोकायुक्त की टीम द्वारा मारे गए छापे में उनके बंगले व फार्म हाउस पर 100 मंहगी ब्रीड के कुत्ते, 30 लाख रुपए की एलईडी टीवी, रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन, 20 लग्जरी कारे मिली है. लग्जरियस लाइफ की शौकीन हेमा स्वयं को आईपीएस अधिकारी बताती रही. बंगले में कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए हेमा वाकी-टाकी का इस्तेमाल करती है, यहां तक कि बंगले में जैमर लगाकर रखा गयाा है. 20 हजार वर्गफीट में बना यह आलीशान बंगला हेमा ने अपने पिता के नाम बनवाया है, जिसकी लागत करीब एक करोड़ रुपए के लगभग है. विदिशा, भोपाल, रायसेन के गांव में कई जमीने- लोकायुक्त टीम को हेमा मीणा के घर से मिले दस्तावेज की जांच में पता चला है कि उन्होने रायसेन, भोपाल, विदिशा के कई गांव में जमीनें खरीदी है. खेती के लिए हार्वेस्टर, धान बुवाई की मशीन, ट्रेक्टर, खेती में काम आने वाले उपकरण के दस्तावेज मिले है. इसके अलावा बंगल में पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सामान भी मिला है. 2020 में मिली शिकायत- लोकायुक्त एसपी मनु ब्यास का कहना है कि हेमा मीणा के खिलाफ वर्ष 2020 में आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी. इसके बाद भ्रष्टाचर निवारण अधिनियत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट लेकर कार्यवाही की गई है. सोलर पैनल की जांच के बहाने पहुंची टीम- बताया गया है कि लोकायुक्त की टीम आज सुबह 6 बजे के लगभग सोलर पैनल चेक करने के बहाने घर में घुसी, क्योंकि टीम को हेमा मीणा के कर्मचारियों से रोकने की कोशिश की, जिसपर उन्होने कहा कि हम पशु विभाग से आए है सोलर पैनल की जांच करना है. इसके बाद कर्मचारियों ने लोकायुक्त टीम को बंगले के अंदर जाने दिया. अंदर हेमा मीणा मिली तो उन्हे जांच करने का कहकर एक कमरे में बिठा दिया गया. तलाकशुदा है करोड़पति महिला अधिकारी- अधिकारियों ने बताया कि हेमा मीणा अपने पति को तलाक दे चुकी है, इसके बाद उन्होने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ज्वाइन किया. चर्चा है कि पुलिस हाउसिंग के एक वरिष्ठ इंजीनियर से उनकी अच्छी ट्यूनिंग रही है. इसके बाद से ही उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा होने लगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button