ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

सुमावली क्षेत्र में मवेशी चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर पुर्व विधायक ने एसपी को पत्र लिखा।

मुरैना सुमावली क्षेत्र के पुर्व विधायक श्री गजराज सिंह सिकरवार जी ने क्षेत्र में हो रही पशुधन सहित अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए जिले के नवागत पुलिस कप्तान को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि चुनावी गतिविधियां प्रारंभ होने के साथ ही दुधारू पशुधन और ट्रेक्टर चोरी की घटनाएं सुमावली क्षेत्र बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि सरायछोला थाना क्षेत्र के हंसराज का पुरा निवासी रामनिवास सिंह परमार की एक भैंस जिसकी कीमत एक लाख रुपए है जो 15 अप्रैल को चोरी हुई जिसे फिरोती देकर 1 मई को वापस किया गया इसी तरह नारायण सिंह परमार जनपद सदस्य निवासी भौरू सिंह का पुरा मृगपुरा की भैंस 29 अप्रैल को चोरी हुई और 02 मई को फिरोती देने के बाद वापस हुईं मुरैना नगर के ऋषिकेश दुबे निवासी केशव कालोनी के यहां से 05 मई की रात को अज्ञात चोर ट्रेक्टर को ले गए मालिक को जागने के बाद भी बदमाश हथियारों की धोंस देकर ट्रेक्टर को ले गए श्री सिकरवार ने कहा है कि चुनावी गतिविधियों के साथ ही सुमावली क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है जिसमें चोर चिन्हित है लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है। क्षेत्र के गरीब लोगों को अपने बच्चों का पेट काट कर दूध बेच कर अपना घर चलाते हैं उनके मन में चोरों का भय बढता जा रहा है। ऐसी घटनाओं पर निश्चित रूप से अंकुश लगना चाहिए। चोरी के बदले वोट की राजनीति निंदनीय है। वोट हासिल करने का यह कोनसा तरीका है कि क्षेत्र के शांतिप्रिय लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है श्री सिकरवार ने पुलिस अधीक्षक से कहा कि इन सभी मामलों की जांच कराकर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाय। अन्यथा सुमावली में मवेशी चोरी की घटनाएं लगातार होती रहेगी। क्योंकि स्थानीय पुलिस ठीक से कार्यवाही नहीं करती है। यही वजह है कि चोर बेखौफ होकर अलग अलग गांव में जाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। श्री सिकरवार ने कहा कि हम पुलिस से उम्मीद करते हैं कि वे लोगों को न्याय दिलाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button