ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

महाकालेश्वर दर्शन करके लौट रहे कर्नाटक के श्रद्धालु की टेंपो ट्रेबलर में ट्रक ने मारी टक्कर 6 की मौत 16 घायल इंदौर के महू के पास हुआ हादसा

इंदौर जिले के महू तहसील के मानपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें 06 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. हादसा उस समय हुआ जब एक मोटरसाइकिल, एक मिनीबस और एक ट्रेलर ट्रक की आपस में टक्कर हो गई. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (इंदौर ग्रामीण) रूपेश द्विवेदी ने बताया कि इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो पुरुषों और मिनीबस में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने सरकारी महाराजा यशवंतराव अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसे में घायल हुए 16 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. महाकाल दर्शन कर लौट रहे थे यात्री पुलिस के अनुसार, मिनीबस में सवार यात्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने के बाद कर्नाटक के बेलगाम लौट रहे थे. इसी दौरान मानपुर क्षेत्र में मिनीबस एक ढलान पर ट्रेलर ट्रक से टकरा गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ. हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई. उधर से गुजर रहे लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना के बारे में तत्काल सूचना दी. स्थानीय प्रशासन ने दिखाई तत्परता हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है. मृत यात्रियों के शव कब्जे में लेकर उनकी पहचान कराई गई. उसके बाद पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया. पुलिस हादसे की वजह तलाशने में जुटी इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मृतकों के परिजनों को जब इस दुखद घटना की जानकारी मिली तो उनमें कोहराम मच गया. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button