ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
विदेश

अफ्रीकी देश कांगो में बाढ़-भूस्खलन, 176 मौतें

साउथ किवु  । अफ्रीकी देश कांगो में 2 दिन से जारी भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और बाढ़ आ गई। अब तक 170 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।  साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में 4 मई को एक नदी का जलस्तर बढऩे से बाढ़ आई। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया।
न्यामुकुबी गांव में रहने वाले मुपेंडा ने कहा- बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच गई। मेरी मां, मेरे 11 बच्चे भी बह गए। वो जिंदा नहीं बचे। एक अन्य शख्स ने कहा- बाढ़-भूस्खलन से हमारा जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हम सब मलबे में अपनों को ढूंढ रहे हैं। लोग खुले में सोने और रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।
किवु प्रांत के गवर्नर ने बताया कि यहां कई घर पूरी तरह से डूब गए। स्कूल, अस्पताल भी पूरी तरह से तबाह हो गए। पीने के पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद हो गई है। अब तक 176 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़ा बढ़ सकता है। 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। हालांकि, लोकल सिविल सोसाइटी के मेंबर ने दावा किया है कि 226 शवों को मलबे से बाहर निकाला गया है।
कई इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक बचाव कर्मचारी ने कहा- मिट्टी काफी गीली है और इलाके में फिसलन के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई लोग मलबे में दबे हैं। वहीं, एक डॉक्टर ने बताया कि उनकी टीम दो दिन से बिना सोए लोगों की मदद कर रही है। उनके पास एक दिन में 56 से ज्यादा पेशेंट्स आ रहे हैं। इनमें से 80त्न लोगों को फ्रैक्चर हुए हैं।

Related Articles

Back to top button