ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

फिर घटीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें, दो महीनों में इतनी हुई दामों में कटौती

गैस सिलेंडर के दामों में एक बार फिर कटौती हुई है। खबरों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1856.50 रुपये हो गया है।पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। हाल ही में, दिल्ली में 19 किलो के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई थी।यह सिलेंडर 2,028 रुपये में मिलने लगे थे। हालांकि तब भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ था।देश की गैस कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। पेट्रोलियम और तेल कंपनियों ने इस साल मार्च में व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 350.50 प्रति यूनिट की दर से इजाफा हुआ था और घरेलू सिलेंडर की कीमत भी 50 रुपये प्रति की दर से बढ़ी थी।इस साल एक जनवरी को भी व्यावसायिक सिलेंडर में 25 रुपये प्रति यूनिट की वृद्धि हुई थी। व्यावसायिक सिलेंडर के दाम बीते साल सितंबर माह में आखिरी बार 91.50 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से घटे थे।एक अगस्त 2022 को भी सिलिंडर के दाम में 36 रुपये प्रति यूनिट की दर से गिरावट आई थी। वहीं 6 जुलाई को व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में 8.5 प्रति यूनिट की दर से कमी की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button