मध्यप्रदेश
मुरैना साहित्यकार मणीन्द्र कौशिक को मिला ‘ काव्य वसुन्धरा ‘ सम्मान
मुरैना । नगर के साहित्यकार , कवि , सामाजिक चिंतक , सरोजनी कन्या विद्यालय के संचालक मणीन्द्र कौशिक को विगत दिनों बनारस में आयोजित हुए समारोह में राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था साहित्य सागर द्वारा उत्कृष्ट काव्य लेखन हेतु ' काव्य वसुन्धरा ' सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है । इसके साथ ही साहित्य सागर द्वारा प्रकाशित काव्य संग्रह ' हृदय स्पर्श ' में इनकी रचनाओं को स्थान मिला है ।यह इनका चतुर्थ काव्य संग्रह है ।






