ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

प्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में अब 25 चलित रसोई केन्द्र और 20 नये स्थायी रसोई केन्द्र बनाए जाएंगे।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में एक और संवेदनशील पहल। प्रदेश में दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना में अब 25 चलित रसोई केन्द्र और 20 नये स्थायी रसोई केन्द्र बनाए जाएंगे, जिससे स्थाई केन्द्रों तक जाने में असमर्थ हर जरूरतमंद तक पहुंच सके सस्ता और पौष्टिक भोजन। प्रसन्नता है कि नगर निगम भोपाल में 4, इंदौर में 3, ग्वालियर और जबलपुर में 2-2, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, देवास, कटनी, खंडवा, मुरैना, रतलाम, रीवा, सागर, सिंगरौली एवं उज्जैन में एक-एक तथा नगरपालिका परिषद पीथमपुर और मंडीदीप में एक-एक दीनदयाल चलित रसोई केन्द्र शुरू होंगे। इस तीसरे चरण में 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या वाले नगरीय निकायों मंडीदीप, आष्टा, गंजबासौदा, सिरोंज, गोहद, राघौगढ़, डबरा, सारणी, इटारसी, सेंधवा, पीथमपुर, गाड़रवाड़ा, बीना, खुरई, मकरोनिया, बुजुर्ग, जावरा, शुजालपुर, नागदा, मालथौन, बुधनी में 1-1 नवीन रसोई केन्द्र स्थाापित किया जाएगा। गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में वर्तमान में 156 दीनदयाल स्थायी रसोई केंद्रों में हितग्राहियों को रियायती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है पौष्टिक भोजन। अंत्योदय का संकल्प आप सभी के सहयोग से फलीभूत होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button