ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

मुरैना व्यापारियों द्वारा प्रभारी पुलिस अधीक्षक वह सीएसपी मुरैना एवं थाना प्रभारी नूराबाद एवं उनकी टीम का शॉल व श्रीफल से किया सम्मानित।

मुरैना दिनाक 31.03.23 को फरियादी श्री रमेश चन्द्र बंसल संचालक एमएल ऑयल प्रोटीन मील करुआ के साथ प्रतिक्षालय के पास गाड़ी को घेर कर माँ बहन की गालियां देते हुए पत्थर मार कर गाड़ी में तोड़-फोड़ की व जान से मारने की धमकी दी गई तथा और पर्स लूट लिया तथा कट्टे से हवाई फायर कर दहशत फैलाई गई। घटना पर से थाना नूराबाद पर अपराध क्रमांक 98/23 धारा 336,341,294,506,34 ताहि इजाफा 392,427 ताहि 11.13 एमपीडीपीके एक्ट का आरोपीगण भानू गुर्जर, बलवीर गुर्जर, प्रीतम गुर्जर, वचन सिंह गुर्जर, ध्रुव पुत्र महावीर गुर्जर, कृष्णा उर्फ बन्टी के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। ग्राम करूआ थाना नूराबाद क्षेत्रांतर्गत फरियादी श्री रमेश चन्द्र बंसल का तेल मिल है तथा उक्त क्षेत्र व्यवसायिक होकर अन्य व्यवसायिक लोगों के उघोग स्थापित है। फलस्वरूप सभी व्यवसायी लोगों द्वारा एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष घटना को लेकर काफी चिंता जाहिर की गई जिस पर से तत्समय पुलिस अधीक्षक मुरैना द्वारा सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 5000-5000/-रू. के ईनाम घोषित किए गए। जो घटना दिनांक से फरार थे जिसे थाना नूराबाद पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर सभी आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया। उक्त घटना पर थाना पुलिस नूराबाद द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही पर से संतुष्ट होकर फरियादी श्री रमेश चन्द्र बंसल एवं अन्य व्यवसायी लोगों द्वारा प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी नूराबाद एवं उनकी टीम का शॉल व श्रीफल से सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button