ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मुख्य समाचार

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के आरके पुरम थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी।

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दिल्ली के आरके पुरम थाने पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दे दी है। खाना न खाने देने को लेकर दिल्ली पुलिस से नाराज़ सत्यपाल मलिक अपना विरोध दर्ज कराने थाने पहुंच गए और अपनी गिरफ्तारी दे दी। दरअसल सत्यपाल मलिक आज आरके पुरम सेक्टर 9 स्थित अपने आवास पर खाप पंचायत की बैठक करने वाले थे। इसमें शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के खाप चौधरियों के लगभग तीन सौ प्रतिनिधि मलिक के साथ चर्चा करने पहुंचे। हालांकि चर्चा करने के बाद मलिक ने उनके साथ सहभोजन का मन बनाया था। लेकिन घर में जगह न होने के चलते उन्होंने अपने घर के ही बाहर पार्क में टेंट लगवाया कि तभी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पार्क में भोजन करने से रोक दिया। पुलिस द्वारा टेंट हटवाए जाने पर सत्यपाल मलिक नाराज़ हो गए और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए समर्थकों के साथ आरके पुरम थाने पहुंच गए और अपनी गिरफ्तारी दे दी। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सत्यपाल मलिक को दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास से गिरफ्तार करने का दावा किया गया। लेकिन एक हिंदी वेब पोर्टल ने खुद सत्यपाल मलिक के हवाले से यह दावा किया कि सत्यपाल मलिक खुद ही थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button