ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
उत्तरप्रदेश

दो से तीन दिन पहले हत्या की आशंका; फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस

वाराणसी: वाराणसी में बोरे में बांध कर युवक का शव नाले में फेंका गया था।वाराणसी के करौंदी स्थित गवर्मेंट आईटीआई कॉलेज के पास नाले में गुरुवार को बोरे में बांधकर शव फेंक दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुआयने के बाद शव को बीएचयू स्थित मोर्चरी ले जाया गया। पुलिस के अनुसार,”नाले में बोरे में बंधा हुआ शव पुरुष का है। शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। शव की पहचान कराने की कोशिश हो रही है।पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर मोर्चरी के लिए भिजवाया।रात में सुनसान जगह देखकर फेंका गया होगा शवलोगों के अनुसार रात में सुनसान जगह देख कर नाले में शव फेंका गया है। सुबह लोग टहलने निकले तो नाले में भारी-भरकम बोरा और प्लास्टिक फंसा देख कर पुलिस को सूचना दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि हत्या किसी अन्य जगह करके शव को यहां ठिकाने लगाया गया है। हत्या सिर पर वार करके की गई है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की सटीक वजह सामने आएगी।उधर, इस संबंध में चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि आईटीआई कॉलेज की तरफ आने वाले सभी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। जल्द ही शव की शिनाख्त करा कर घटना का सही खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button