ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

यमुना खादर में खून से लथपथ हालत में मिला शव

पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर किशोर की हत्या कर दी। बुधवार को उसका शव उस्मानपुर दूसरा पुश्ता यमुना खादरमोहम्मद मुस्तफा, मां शबाना, एक छोटा भाई व बहन है। पुलिस को दिए बयान में शबाना ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9.30 बजे आलम में खून से लथपथ हालत में मिला।

मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर निवासी आलम के रूप में हुई है। किशोर के हाथ, गर्दन, कमर सहित शरीर पर कई जगह चाकू के निशान मिले हैं। शास्त्री पार्क थाना पुलिस हत्या की धारा में प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। जान गंवाने वाला किशोर कुछ ही दिनों पहले लोनी में हुई एक चोरी के मामले में बाल सुधार गृह से बाहर आया था।

लूटपाट का विरोध करने पर हत्या की आशंका

मृतक के परिवार में पिता मुस्तफा, मां शबाना समेत कई सदस्य है। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पुलिस काे सूचना मिली थी कि खादर में एक शव पड़ा हुआ है। आशंका है कि लूटपाट का विरोध करने पर किशोर की हत्या की गई है। शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों मे पूछताछ की तो मृतक के परिवार का पता चला। परिवार ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की।

मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ गया था, रातभर घर नहीं लौटा। परिवार ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। जब वह गया था तो उसके पास पर्स, मोबाइल व अन्य सामान था, लेकिन शव के पास से कुछ नहीं मिला। जिससे अंदेशा है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किशोर की किसी से रंजिश तो नहीं थी।

 

Related Articles

Back to top button