ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप..!

नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आर एमपी के रायसेन स्थित वनगंवा में रहने वाली नवविवाहिता का शव कमरे में निवस्त्र हालत में मिला है. जिसके गले में रस्सी के निशान पाए गए. नवविवाहिता की मौत से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त रही, खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेजकर जांच शुरु कर दी है. इस मामले में जेठ पर रेप कर हत्या करने के आरोप लगाए गए, जिसपर पुलिस ने संदेही को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार वनगंवा जिला रायसेन में युवक ने युवती से जनवरी में लव मैरिज की थी. कुछ दिनों के बाद परिवार वाले राजी हो गए, इसके बाद परिजनों ने मंदिर में शादी कराई. युवक अपनी पत्नी के साथ परिवार के साथ ही रहता था. आज नवविवाहिता की कमरे में निवस्त्र हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों सहित आसपास के लोग स्तब्ध रह गए. घटना को लेकर मृतका के पति का कहना है कि बड़े भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उसने विवाद के चलते कुल्हाड़ी से हमला किया था. इस बात की शिकायत पुलिस से की थी. जब पुलिस को साथ लेकर घर लौटा तो गेट अंदर से बंद था, खिड़की से अंदर झांककर देखा तो पत्नी बेसुध पड़ी थी और बड़ा भाई कमरे में छिपा था. महिला के पति का यह भी कहना है कि घर में बड़े भाई उम्र 35 वर्ष के अलावा और कोई नहीं है. पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. उसकी पत्नी 10 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी. वह नशे का आदी है. शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता था. महिला की मौत को लेकर जेठ पर रेप कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. इसके बाद पुलिस ने संदेही जेठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया. पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button