ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

​​​​​​​पिता को मुखाग्नि देने आ रहे 3 बेटों की मौत वह 3 रिश्तेदारों की मौत।

श्रावस्ती से बड़ी खबर है। यहां शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार इनोवा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8 लोग घायल हो गए। मरने वालों में तीन वो बेटे हैं, जो पिता की मौत के बाद उन्हें मुखाग्नि देने के लिए लुधियाना से घर आ रहे थे। पिता की एक दिन पहले किसी बीमारी के चलते मौत हुई थी। कार में 14 लोग सवार थे। घायल 8 लोगों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसा इकौना थाना क्षेत्र के सोन नदी के पास तड़के 4 से 5 बजे हुआ है। घटनास्थल से घर की दूरी महज 12 किमी रह गई थी। पुलिस का आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने के चलते हादसा हुआ है। घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार पास के सीएचसी में हुआ। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर एसपी प्राची सिंह पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लुधियाना से श्रावस्ती करमोहना आ रहे थे। एक्सीडेंट के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से लोगों को कार से निकाला। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 6 को मृत घोषित कर दिया। पेड़ से टकराने के बाद इनोवा कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शव डैशबोर्ड में फंस गए थे। ड्राइवर की लाश स्टेयरिंग में दब गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button