ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मुख्य समाचार

 एकनाथ शिंदे ने ठाणे के तेंभी नाका में आनंद आश्रम को पार्टी का दफ्तर बनाया

मुंबई । शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह पर अधिकार मिलने के साथ ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाला गुट महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय लिखने को बेताब है। शिंदे कैंप अब फुल कंट्रोल के साथ ही शिवसेना के लिए रणनीति बनाने की तैयारी कर रही है। शिवसेना भवन पर भले ही अधिकार नहीं मिला हो, लेकिन पार्टी का केंद्रीय कार्यालय अब ठाणे में स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि दादर स्थित शिवसेना भवन पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट का नियंत्रण है। शिंदे गुट को इसका कंट्रोल मिलना मुश्किल है।
भारत के चुनाव आयोग ने शिंदे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बता दिया कि आखिर असली शिवसेना किस गुट की है। शिंदे ने दशकों तक शिवसेना मुख्यालय के रूप में काम करने वाले शिवसेना भवन का अधिग्रहण नहीं करने का फैसला किया है। उन्हें पार्टी के केंद्रीय कार्यालय के लिए एक दूसरा चुनना पड़ा। उन्होंने ठाणे के तेंभी नाका में आनंद आश्रम को पार्टी का दफ्तर बनाया है।
शिवसेना ने अब आनंद आश्रम से नियुक्ति आदेश और सर्कुलर जारी करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आयोजित शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिंदे ने दोहराया था कि पार्टी बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने वाली है और शिवसेना भवन सहित किसी की संपत्ति या धन पर दावा नहीं करेगी।

Related Articles

Back to top button