ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

रेलयात्रा ताज कल से 28 फरवरी तक झांसी नहीं जाएगी, बरौनी सप्ताह में दो दिन रद्द रहेगी

ग्वालियर कोहरा भले ही शुरू नहीं हुआ, लेकिन रेलवे ने कोहरे के मद्देनजर 1 दिसंबर से 28 फरवरी के बीच कुछ ट्रेनों को आंशिक तो कुछ को सप्ताह में दो दिन के लिए रद्द कर दिया है। रेल प्रशासन के अनुसार ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 27 फरवरी तक सोमवार व गुरुवार को रद्द रहेगी। जबकि बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। ताज एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक नई दिल्ली से ग्वालियर तक चलेगी। यह ट्रेन ग्वालियर- वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक ट्रेन 2 दिसंबर से 24 फरवरी 2023 तक आगरा-मथुरा के बीच रद्द रहेगी। वहीं मथुरा-हावड़ा 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक मथुरा-आगरा के बीच रद्द रहेगी। कुछ ट्रेनें आंशिक रद्द की गईं कोहरे के चलते 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से तो कुछ को सप्ताह में दो दिन के लिए रद्द किया गया है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button