ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मुख्य समाचार

शरद पवार को झटका, एनसीपी का राष्ट्रीय दर्जा छिना, अब क्षेत्रीय पार्टी कहलाएगी एनसीपी 

मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) का राष्ट्रीय दर्जा रद्द करने का फैसला किया है। इसकी घोषणा चुनाव आयोग ने सोमवार  शाम को की। अब एनसीपी क्षेत्रीय पार्टियों के तौर पर जानी जाएंगी। शरद पवार के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है कि चुनाव आयोग ने पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा हटा दिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने एनसीपी से उसका राष्ट्रीय दल का दर्जा छीन लिया है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने 2014 और 2019 के बाद लगातार दो लोकसभा चुनावों के बाद 21 में से 12 राज्यों की विधानसभाओं में एनसीपी के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है। एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस के साथ-साथ सीपीआई ने भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा खो दिया। दरअसल चार राज्यों के चुनावों में कम से कम छह प्रतिशत वोट या लोकसभा चुनावों में तीन या अधिक राज्यों में कम से कम दो प्रतिशत वोट मिलने पर राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाता है। राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने के बाद पूरे देश में एक ही चुनाव चिन्ह दिया जाता है। इसके अलावा पार्टी कार्यालय को नई दिल्ली में जगह मिलती है। चुनावों को दूरदर्शन या अन्य सार्वजनिक चैनलों पर प्रसारण के लिए समय मिलता है। राष्ट्रीय दल का दर्जा खोने के बाद संबंधित दल इन सबके लिए अयोग्य हो जाते हैं। पार्टी का राष्ट्रीय दर्जा प्राप्त करते समय लोकसभा 2019 के नियमों को ध्यान में रखा गया है। उसके बाद जिन राज्यों में चुनाव हुए हैं। वहां के आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button