ब्रेकिंग
उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख सरकारी योजनाओं पर लग रहा पलीता: धरातल पर दम तोड़ रही जनहितैषी नीतियां सागर जहरीली शराब कांड: उमंग सिंघार का सरकार पर तीखा हमला, कहा- पाकिस्तान के बाद मध्य प्रदेश में हिंद...
मुख्य समाचार

सीता-राम विवाह प्रसंग सुन श्रोता हुऐ भाव-विभोर

मुरैना। श्री राम भक्त मंडल द्वारा टाउन हॉल जीवाजी गंज मुरैना में जगतगुरु श्री वल्लभाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से चल रही श्री राम कथा में पूज्य महाराज श्री ने श्री राम जानकी विवाह प्रसंग सुनाया जगतगुरु श्री वल्लभाचार्य जी महाराज ने कहा कि राजा जनक के दरबार में भगवान शिव का धनुष रखा था। एक दिन सीता ने घर की सफाई करते हुए उसे उठाकर दूसरी जगह रख दिया। उसे देखकर राजा जनक को आश्चर्य हुआ, क्योंकि शिव धनुष अब तक कोई भी नहीं उठा पाया था। राजा ने प्रतिज्ञा किया कि जो शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाएगा, उसी से सीता का विवाह होगा। उन्होंने स्वयंवर की तिथि निर्धारित कर राजाओं को निमंत्रण पत्र भेजा। एक-एक कर सभी ने शिव धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरु की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठा प्रत्यंचा चढ़ाने लगे तो धनुष टूट गया। इसके बाद धूमधाम से सीता और राम का विवाह हुआ। माता सीता ने जैसे ही प्रभु राम को वरमाला पहनाईं वैसे ही देवतागण फूलों की वर्षा करने कथा में माता बहनों ने खूब मंगल गीत गाए यह कथा श्री राम भक्त मंडल के तत्वावधान में चल रही है मंडल के सभी पदाधिकारी वह सदस्य मुरैना शहर के गणमान्य व्यक्ति बाहर से आए भक्तो ने कथा का खूब रसपान किया यह कथा दिनांक 11 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी 21 दिसंबर को भंडारा होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button