ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
दिल्ली NCR

स्वाती मालीवाल ने किया टॉयलेट का औचक निरीक्षण, मिला 50 लीटर एसिड

दिल्ली| महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल महिलाओं के मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहती हैं। उन्होंने राजधानी के दरियागंज इलाके के एक टॉयलेट का औचक निरीक्षण किया और वहां उन्हें 50 लीटर तेजाब मिला है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में खुले में पड़ा हुआ इतना सारा तेजाब ना जाने कितनी जिंदगियों को बर्बाद कर सकता है।

मालीवाल ने गुरुवार को अपनी टीम के साथ एक टॉयलेट का निरीक्षण किया तो वहां पर गंदगी का अंबार देखने को मिला। वहां पर ही उन्हें 50 लीटर तेजाब मिला जो कि खुले में रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बुलाकर तेजाब को जब्त कराया और कहा कि वे एमसीडी से इस मामले पर रिप्लाई लेंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। पूरे देश में एसिड अटैक की घटनाएं देखने को मिलती है। इसलिए इसका खुले में मिलना काफी चिंता का विषय है।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने संजय कॉलोनी झुग्गी के MCD शौचालय का औचक निरीक्षण किया, जहां गंदगी को देखकर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई करने के निर्देश दिया। वहीं 5 अप्रैल को दिल्ली के खिचड़ीपुर में टॉयलेट का निरीक्षण किया था।

 

Related Articles

Back to top button