ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दिल्ली NCR

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का जाम अभी और करेगा परेशान

दिल्ली| की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 12 मार्च को मरम्मत कार्य के लिए बंद किया गया था, जिससे नेहरू प्लस आईआईटी की ओर जाने वाले लोगों को भारी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा. मरम्मत के बाद अब नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे को खोल दिया गया है. वहीं अब दूसरे हिस्से पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है, जिसकी वजह से उसे 15 दिनों के लिए बंद कर दिया है. एक हिस्सा खुलने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी तो वहीं दूसरे हिस्से के बंद होने की वजह से जाम से पूरी तरह निजात नहीं मिलेगा.

दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी के द्वारा चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया था, जिसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा था कि चिराग दिल्ली की यह सड़क लोगों के लिए मुख्य सड़क है. इसलिए इसके मरम्मत कार्य को तेजी से किया जाए. जिसके बाद जहां इस मरम्मत कार्य को 25 दिन में किया जाना था वो महज 20 दिन में ही पूरा कर लिया गया और नेहरू प्लेस से आइआइटी की ओर जाने वाले कैरिजवे को लोगों को लिए खोल दिया गया.

दूसरा हिस्सा 15 दिनों के लिए बंद

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के एक हिस्से को मरम्मत के बाद लोगों के लिए खोल दिया गया है. वहीं अबआईआईटी से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले मार्ग में मरम्मत का काम शुरू हो गया है, जिसकी वजह से यातायात प्रभावित रहेगा. दूसरे हिस्से को मरम्मत के लिए 15 दिनों तक बंद रखा जाएगा, हालांकि वाहनों की रफ्तार धीमी हुई है मगर ट्रैफिक पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा भारी वाहनों को चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के अंडरपास से निकाला जा रहा है तो वही हल्के वाहनों को चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के ऊपर से जाने की इजाजत दी गई है. वही मंत्री आतिशी द्वारा भी सड़क के मरम्मत कार्य में लगे ठेकेदारों को सख्त निर्देश गए हैं कि फ्लाईओवर का मरम्मत कार्य निर्धारित समय पर पूरे किए जाएं.

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैपिक पुलिस ने अपने पुराने ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 12 मार्च से मरम्मत कार्य की वजह से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर 50 दिनों के लिए बंद रहेगा.

Related Articles

Back to top button