ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

पीएम आवास योजना के मकान बनाने के लिए हितग्राही को मुफ्त दी जाएगी रेत खनिज अधिकारी हितग्राही को पास जारी करेगा। इसके आधार पर हितग्राही रेत खदान से 16 घन फीट में रेत उठा सकेगा।

भोपाल। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान बनाने के लिए हितग्राही को मुफ्त रेत दी जाएगी। नई रेत नीति में इसका प्रविधान किया जा रहा है। रेत नीति बनाने के लिए गठित मंत्री समूह ने इस पर सहमति दे दी है। हितग्राही को मकान बनाने के लिए 16 घन फीट रेत की पात्रता होगी। खनिज अधिकारी हितग्राही को पास जारी करेगा। इसके आधार पर हितग्राही रेत खदान से 16 घन फीट में रेत उठा सकेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने के लिए निश्शुल्क रेत उपलब्ध कराने की बात कही थी। *नहीं ली जाएगी रायल्टी, ग्रामीण हितग्राही को मिलेगा लाभ* प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने के लिए हितग्राही से रायल्टी नहीं ली जाएगी। इस योजना से सर्वाधिक लाभ ग्रामीण हितग्राहियों को मिलेगा। योजना का स्वरूप ऐसा बनाया गया है, जिससे केवल उसी हितग्राही को निश्शुल्क रेत उपलब्ध कराई जाएगी, जो स्वयं मकान का बनाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शहरों में बहुमंजिला इमारत बनाकर हितग्राही को फ्लैट दिए जा रहे हैं, ऐसे में फ्री रेत का लाभ शहर के हितग्राही को संभवत नहीं मिल पाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button